चमोली -विधिक सेवा प्राधिकरण के बहुउद्देशीय शिविर में चमोली पुलिस द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाकर किया आम जनता को जागरूक, आज राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

राज्य विधिक प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज तिवाड़ी द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। आम जन मानस को जागरुक करने व केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को आमजन मानस तक पहुँचाने के परिपेक्ष्य आयोजित शिविर में जनपद पुलिस की साइबर सेल, यातायात पुलिस व थाना थराली के कर्मियों द्वारा तलवाड़ी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जागरुकता स्टॉल लगाए गए।

पुलिस द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनता को बढ़ रहे साइबर अपराधों,ऑनलाइन फ्रॉड ,यातायात नियमों व महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित अपराधों आदि की जानकारी दी गयी। बच्चों को यातायात व साइबर सुरक्षा संबधी पम्पलेट किए वितरित।

इस दौरान राज्य विधिक प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति श्री मनोज तिवाड़ी, जिला जज श्री धर्म सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन चौहान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिमरनजीत कौर,जेएम श्री लवल वर्मा, सीडीओ श्री ललित नारायण मिश्र, उपजिलाधिकारी थराली, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित सैनी , एसीजेएम कर्णप्रयाग छवि बंसल, मौजूद रहे।

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *