जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। जिला मजिस्ट्रेट ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। पूरी प्रक्रिया की फोटो, वीडियोग्राफी भी की गई।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सीएस रावत, नायब तहसीलदार दीप्ति शिखा, भाजपा के गोविंद सिंह, कांग्रेस पार्टी के नगर मंत्री मदन लोहानी, आम आदमी पार्टी के अनूप रावत आदि मौजूद थे।

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *