चमोली : चारधाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों के साथ बैठक की

आगामी चारधाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला सभागार में यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों के साथ बैठक की। इस दौरान हितधारकों द्वारा दिए गए सुझावों पर समीक्षा की गयी।
बद्रीनाथ में बिजली, पानी तथा सीवर की समस्या को लेकर उन्होंने बताया कि पेयजल की समस्या को लेकर जल संस्थान ने 2 करोड़ के वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं, सीवर का काम भी शुरू हो गया है और विद्युत आपूर्ति भी सूचारू कर दी गयी है।
जिलाधिकारी नेे पीआईयू को तीर्थ पुरोहित आवास के 5 ब्लॉक मई तक पूर्ण करने और अन्य ब्लॉकों के कार्यो को शुरू कराने के साथ ही धाम में अलकनन्दा नदी की गाद हटाने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को बद्रीनाथ का ट्रैफिक प्लान बनाने के साथ ही अवैध तरीके से मन्दिर दर्शन कराने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने कहा कि यात्रा पंजीकरण को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।
साथ ही भुवन शाह और अन्य द्वारा पीपलकोटी में बिजली पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र विजिट कर समस्याओं का समाधान करने और सेमल डाला मैदान में शौचालय की व्यवस्था करने और सोलर लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। जल संस्थान को हेमकुण्ड मार्ग पर घोड़े खच्चरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था को सुचारू करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को बद्रीनाथ के गेस्ट हाउस को व्यवस्थित करने और डीईओ पीआरडी को तीन स्वयंसेवक देने के निर्देश दिए।  उन्होंने सभी निर्माणदायी संस्थाओं को हर तीसरे दिन कार्य की प्रगति के फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने और  अपने मजदूरों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, परियोजना निदेशक आनन्द सिंह, एसडीएम चमोली राज कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी और हितधारक मौजूद रहे।

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *