CM धामी पहुंचे वात्सल्य गंगा आश्रय लोकार्पण समारोह में, मंच से साध्वी ऋतंभरा ने कह दी ये बात… – NNSP


हरिद्वार. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण समारोह और श्रीकृष्ण कथा में पहुंचे. यहां सीएम धामी की तारीफ करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि वे भारत के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने देश के प्रति द्रोह रखने वाले, विदेशियों, हमारी पूरी व्यवस्था को खराब करने वालों पर लगाम लगाई है. इस दौरान कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, साध्वी ऋतंभरा, स्वामी परमानंद महाराज और आचार्य बालकृष्ण समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं.

बता दें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को हरिद्वार प्रवास पर आईं. यहां उन्होंने गंगा जी में सपरिवार डुबकी लगाई. इसके बाद उन्होंने पूजा अर्चना भी की. मीडिया से बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के 100 दिनों का कार्यकाल पूरा होने के बाद वे आज देवभूमि की यात्रा पर हैं. उन्होंने गंगा में पवित्र स्नान कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की है.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास है कि दिल्ली में यमुना नदी को भी मां गंगा की तरह स्वच्छ और निर्मल बना सकें. दिल्ली सरकार के 100 दिन एक संदेश देने वाला है कि किस तरह अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली का अधिकार और विकास कैसा हो यह 100 दिन में दिखाने की कोशिश की.



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *