Uttarakhand news- उत्तराखंड वाले हो जाएं सावधान ! तेज हवा और बारिश के साथ दस्तक देगा मानसून, जानें कब पहुंचेगा आपके शहर मानसून….


देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। बीते कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जून महीनेकी शुरुआत में बर्फ की मोटी चादर बिछना एक असामान्य लेकिन अद्भुत दृश्य बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज अगले 3 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार में येलो अलर्ट जारी किया है। बिजली, चमक, तूफान आने की संभावना है। जिलों के अधिकतर हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम जानकारों के मुताबिक 6 जून तक प्रदेश में मौसम में बदलाव संभव है।

7 और 9 जून तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। अभी प्री मानसून की बारिश हो रही है। 10 जून को राज्य में मानसून दस्तक दे सकता है। बीते 24 घंटे में पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और देहरादून का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *