राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया स्वागत… – NNSP


देहरादून. राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के अपने तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुंची. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुईं.

बात दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने जा रही हैं. राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना पहली बार आम जनता के लिए खोला जाएगा. जिसका उद्घाटन कल यानी 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. राष्ट्रपति आशियाना परिसर के 132 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक पार्क, 19.5 एकड़ भूमि पर लोवर एस्टेट है.आशियाना परिसर में बन रहे अत्याधुनिक पार्क से देहरादून को हरा-भरा स्थान प्राप्त होगा. इससे पूरे शहर और आम लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि आशियाना परिसर में 132 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक पार्क तैयार किया जा रहा है.



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *