द्रौपदी मुर्मू ने किया लोकार्पण, पहली बार आम जनता के लिए खुला राष्ट्रपति आशियाना…. – NNSP


देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून के राजपुर रोड पर राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन किया।इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना पहली बार आम जनता के लिए खोला गया।

आम लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा

आशियाना परिसर में बन रहे अत्याधुनिक पार्क से देहरादून को हरा-भरा स्थान प्राप्त होगा। इससे पूरे शहर और आम लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आशियाना परिसर में 132 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक पार्क तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रपति आशियाना परिसर के 132 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक पार्क, 19.5 एकड़ भूमि पर लोवर एस्टेट है।

आशियाना परिसर के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नेशनल इंस्टीट्यूट फ़ॉर एंपावरमेंट ऑफ़ पर्सन्स विद विज़ुअल डिसएबिलिटीज का दौरा किया और छात्रों के साथ बातचीत कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 दिव्यांग छात्रों के लिए समावेशी शिक्षा और समान अधिकारों को बढ़ावा देती है।



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *