आयुर्वेद प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा एवं जीवन जीने की एक पद्धति-मुख्यमंत्री धामी


देहरादून-राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा एवं जीवन जीने की एक पद्धति है, जिसने सदियों से मानवता को निरोगी जीवन का मार्ग दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने आयुष चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरकार के सतत प्रयासों और पहल के परिणामस्वरूप लाखों की संख्या में नागरिक आयुर्वेद से लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में आयुर्वेद और योग पद्धति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके तहत राज्य में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुदृढ़ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आयुर्वेद और योग की वैज्ञानिक परंपरा हमारे समाज को स्वस्थ, निरामय और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा आयुर्वेद के सिद्धांतों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित हों।



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *