CM धामी ने किया दून पुस्तक महोत्सव-2026 का उद्घाटन, बोले—पुस्तकें हमारी संस्कृति की आत्मा…..


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में आयोजित दून पुस्तक महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये निश्चित रूप से पूरे उत्तराखंड के दून के आसपास के सभी साहित्य प्रेमियों, साहित्य क्षेत्र में काम करने वाले विद्वानों, भाषा के क्षेत्र के में काम करने वाले और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि संस्थान और अभिभावक अपने बच्चों को इस फेस्टिवल में लेकर आएं। लाखों पुस्तकों का ये मेला है।

युवाओं को किताबों से जुड़ाव बनाए रखने की अपील

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भौतिक पुस्तकों को पढ़ने की आदत हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल क्रांति के इस दौर में भी किताबों से मिलने वाला ज्ञान और अनुभव अद्वितीय है, जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। इस दौरान सीएम धामी ने साहित्य प्रेमियों और प्रदेश के युवाओं को किताबों से जुड़ाव बनाए रखने की अपील की। दून पुष्तक महोत्सव में बहुत कुछ देखने और सीखने को मिलेगा। ऐसे आयोजनों से भाषाई विरासत को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

सीएम ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों और अभिभावकों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि सभी अपने बच्चों को कम से कम एक बार इस पुस्तक मेले में जरूर लेकर आएं। यह मेला सिर्फ किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि भाषा, संस्कृति और ज्ञान से जुड़ने का बड़ा मंच है। इस आयोजन के लिए उन्होंने पीएम मोदी, शिक्षा मंत्रालय, नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष मिलिंद भाई और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार जताया।

Source link






Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *