चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड उत्साह, 27 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, जानिए सबसे ज्यादा कहां पहुंचे लोग….


Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु देवभूमि पहुंच रहे हैं. बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारों धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. ताजा आंकड़ों कि मानें तो अब तक 27 लाख 67 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं.

चारधाम यात्रा सुगम और सुरक्षित

सीएम धामी ने चारधामा यात्रा को लेकर कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा को अधिक भव्य, दिव्य, सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए हमारी सरकार पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप चारधाम यात्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित (Chardham Yatra 2026) कर रही है. अब तक लगभग 27 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं.

कहां पहुंचे कितने श्रद्धालु

केदारनाथ धाम -10 लाख 18 हजार श्रद्धालु.

बद्रीनाथ धाम- 7 लाख 80 हजार श्रद्धालु.

गंगोत्री- 4 लाख 71 हजार श्रद्धालु.

यमुनोत्री- 4 लाख 58 हजार से अधिक श्रद्धालु.

Source link






Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *