दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..


Jaspal Rana Passed Away: भारत के दिग्गज निशानेबाज रहे जसपाल राणा अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार को 49 वर्ष की आयु में नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जर्मनी के म्यूनिख से लौटते समय स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जसपाल राणा पर कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड है। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

सीएम धामी ने जताया शोक

सीएम धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सपूत, पद्मश्री से अलंकृत, भारतीय निशानेबाजी जगत के गौरव जसपाल राणा जी (Jaspal Rana Passed Away) के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं युवा खिलाड़ियों को दी गई प्रेरणा ने भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया।

सीएम धामी ने आगे कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका निधन खेल जगत, उत्तराखंड तथा पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों एवं असंख्य प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

गणेश गोदियाल ने व्यक्त की शोक संवेदना

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जसपाल राणा को याद करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं देश के गौरव जसपाल राणा के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों एवं प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।ॐ शांति।

जसपाल राणा का निधन

Source link






Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *