कांवड़ यात्रा के नियमों का करें पालन, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत है, लेकिन यात्रा में विघ्न डालने या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरिद्वार और ऋषिकेश में घाटों की सफाई, जल भरने की व्यवस्था, आवास, परिवहन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जल पुलिस की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि कांवड़ मेले के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। पार्किंग स्थलों, प्रमुख मार्गों और मंदिर क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। उन्होंने कांवड़ियों से पहचान पत्र साथ रखने और कांवड़ की लंबाई व डीजे से संबंधित जारी एसओपी का पालन करने की अपील की।

Source link






Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *