देहरादून – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देहरादून आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञपित किया।

देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के बीजापुर गेस्ट हाउस देहरादून पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर भव्य स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ  ने अपने सरल स्वभाव के साथ सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम सभी कार्यकर्ताओं को स्वागत अभिनंदन करने का अवसर मिला। सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष उल्लास था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट की।
स्वागत अभिनंदन में महानगर की उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी राजेश बडोनी आशीष सिंह रंजीत सेमवाल विशाल कुमार बलदेव नेगी मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा वैभव अग्रवाल कमली भट्ट महिला मोर्चा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *