मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं व निर्माण कार्यों के लिए ₹ 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

नैनीताल जिले के रामनगर (शहर) में सीवरेज योजना (जोन-1) के अंतर्गत वर्तमान 7 एमएलडी के सीवेज शोधन संयंत्र के ट्रंक व शाखा सीवर निर्माण कार्य के लिए ₹ 42.75 करोड़ मंजूर किए गए। प्रदेश के राजस्व कार्यालयों यथा राजस्व परिषद, मंडलायुक्त कार्यालय एवं जिला कार्यालयों आदि में स्थित राजस्व अभिलेखागारों के आधुनिकीकरण संबंधी कार्यों के लिए ₹ 10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है। चमोली जिले की कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में रानीगढ़ (देवल) स्थित आराध्य मां आदिशक्ति देवराड़ी देवी पौराणिक मंदिर के सौंदर्यीकरण व प्रांगण के विस्तार के लिए ₹ 98.28 लाख की धनराशि के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹ 58.968 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।

मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्यस्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णाेद्धार के लिए ₹ 142.89 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹39 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किया है।

अब स्वतंत्रता सेनानी अवतार सिंह के नाम पर होगा जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग

मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्रांतर्गत नैनीडांडा विकासखंड में स्व. जगमोहन सिंह नेगी (लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-रथुवाड़ाब-धुमाकोट) राज्य मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. अवतार सिंह के नाम पर करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

Source link






Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *