ऋषिकेश में जानकी सेतु के पास बनेगा राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर, डोईवाला-दूधली मार्ग को डबल लेन बनाने की मिली मंजूरी…. – NNSP


देहरादून. मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई. व्यय-वित्त समिति की बैठक के दौरान ऋषिकेश में जानकी सेतु के पास राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर (Rafting Management Center) के निर्माण कार्य और डोईवाला-दूधली मोटर मार्ग के डबल लेन कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई.

इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर के डिजाइन में पहाड़ी संस्कृति और ग्रीन बिल्डिंग को शामिल किया जाए. उन्होंने कहा कि राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर को सेल्फ सस्टेनेबल बनाया जाए, ताकि इसके संचालन और रखरखाव के लिए फंड की व्यवस्था होती रहे.बैठक में बताया गया कि राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर निर्माण की कुल लागत 4,404.27 लाख है.

इसके निर्माण के बाद राफ्टिंग पॉइंट्स पर ड्राेन और सीसीटीवी कैमरों से लाइव वीडियो मॉनिटरिंग के साथ ही परमिट, समय-सारणी और क्राउड कंट्रोल जैसे कार्य किए जाएंगे. बैठक में 1,306.64 लाख की लागत के डोईवाला-दूधली मोटर मार्ग के डबललेन कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की.



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *