प्रेस क्लब ने लगाया नेत्र स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों ने कराई जांच


देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब और राही नेत्र धाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को प्रेस क्लब परिसर में नेत्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रेस क्लब के सदस्यों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और करीब 100 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।

 

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आधुनिक उपकरणों के माध्यम से आंखों की बारीकी से जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। अस्पताल की ओर से सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही नजर के चश्मे बनवाने पर 25 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है, जिसके लिए इच्छुक लोगों को रिस्पना पुल के पास स्थित अस्पताल में संपर्क करना होगा। इसके अलावा, अस्पताल प्रबंधन ने प्रेस क्लब के सदस्यों और उनके परिजनों के लिए पहली ओपीडी निशुल्क रखने की घोषणा भी की।

स्वास्थ्य शिविर को जीएम जितेंद्र कुमार विकल, रेटिना सर्जन डॉक्टर कल्याण, ऑप्टोमेट्रिस्ट विजय पाल और विशाल समेत उनकी टीम ने जांच कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

 

उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे पत्रकारों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

 

कार्यक्रम में महामंत्री योगेश सेमवाल, स्वास्थ्य संयोजक शिवेश शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शोबन सिंह गुसाईं, संयुक्त मंत्री मीना नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेडा, रश्मि खत्री, मनवर सिंह रावत, ओपी जोशी सहित कई पूर्व पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *