हल्द्वानी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी का किया सम्मान; बोले— ‘धामी धाकड़ भी, धुरंधर भी….


हल्द्वानी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंच चुके हैं. पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया. साथ ही उन्हें उत्तराखण्ड संस्कृति की पहचान पारम्परिक टोपी भी पहनाई. राजनाथ सिंह यहां राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हैं.

अपने संबोधन के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा धामी धाकड़ होने के साथ ही धुरंधर धामी हैं. उन्होंने कहा सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है. बता दें कि इससे पहले भी राजनाथ सिंह कई बार मंचों से सीएम धामी की खुलकर तारीफ करते रहे हैं. सीएम धामी भी राजनाथ सिंह को अभिभावक मानते हैं. ये ही कारण है कि अपनी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया.

राजनाथ सिंह ने कहा किआज पूरी दुनिया एक संकट के दौर से गुजर रही है. आज सारी दुनिया में युद्ध चल रहा है, यह केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक चिंता का विषय है. इस संकट की घड़ी में दुनिया का कोई देश प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने हमें उस स्थिति तक पहुंचने नहीं दिया. वहीं सीएम धामी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन रखा गया है. आज हमें यहां हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा हैं. 2014 के पूर्व देश की राजनीति में केवल घोटाले हुआ करते थे. 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व में भारत का एक ऐतिहासिक कालखंड प्रारंभ हुआ है.

Source link






Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *