मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘नायक से जन नायक’ पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों को दर्शाया गया है।

मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेशवासियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती की ओर से की गई है।

इस पंचांग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री की ओर से जनहित में लिए गए निर्णयों में राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है। इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, दीप कोश्यारी, किशोर भट्ट उपस्थित रहे।



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *