मसूरी, 02 अक्टूबर। काबिना मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचे, जहां उन्होंने गांधी चौक पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की व्यक्तित्व तथा राष्ट्रहित में उनके और अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने शांति व अहिंसा को हथियार बनाया। देश से अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए सत्याग्रह का सहारा लिया। उनका संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित था।

उन्होंने कहा महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था। इसके सफल कार्यान्वयन के लिए भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी। उन्होंने कहा आज लोग अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे। उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्श को जीवन में आत्मसात करने का आव्हान किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश में स्वच्छता अभियान में पर्यावरण मित्रों का भी अहम योगदान है। उन्होंने नगर पालिका मसूरी को पर्यावरण मित्रों के लिए एक नई ड्रेस सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा पर्यावरण मित्रों की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पूरे देश को प्रेरित करती है। उन्होंने जय जवान-जय किसान के ओजस्वी नारे से देश के किसानों और जवानों का मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष जोत सिंह, ओपी उनियाल, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई सहित कई लोग उपस्थित रहे।

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *