देहरादून-भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमे नेहा जोशी ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो) द्वारा अवगत कराया गया की इस वर्ष हुए एशियाई खेलों में भारत की अभूतपूर्व सफलता, 107 पदकों की ऐतिहासिक संख्या का मुकाम हासिल किया गया।
नेहा जोशी ने बताया
एशियाई खेलों 2023 में अपनी शानदार उपलब्धि के साथ, भारत ने कुल 107 पदक, 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है, राष्ट्र ने एशियाई खेलों के इतिहास में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड दर्ज किया है।
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु के दक्षिण सांसद श्री तेजस्वी सूर्या ने एशियन गेम्स 23 के विजेताओं को बधाई दी और कहा कि देश को हमारे खिलाड़ियों पर गर्व है, हमारे खिलाड़ियों के पास खेलों के माध्यम से अपार शक्ति है जो वैश्विक मंच पर भारत की पहचान बढ़ा सकती है।
साथ ही नेहा जोशी ने कहा कि
भारत सरकार ने एशियाई खेलों की तैयारी के लिए 220 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए और परिणाम खर्च किए गए संसाधनों के प्रभावी उपयोग और खिलाड़ियों के लिए तैनात योजनाओं की सफलता का प्रमाण है, इसके अलावा उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को 142 विदेशी यात्राएं कराई और 71 राष्ट्रीय शिविरों का समर्थन किया, जिससे 2100 से अधिक खिलाड़ियों को बढ़ावा मिला।।
नेहा जोशी ने कहा कि 2014 से पहले की सरकारों में वास्तव में भारतीय खेलों पर 2010 में सीडब्ल्यूजी घोटाले का दाग लगा था, जिसमें लगभग 70000 करोड़ रुपये की हेराफेरी के साथ सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ था।
जिसका असर सीधे सीधे हमारे खिलाड़ियों पर उस समय पड़ा था।।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा विपुल मैंदोली ने बताया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भारतीय खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे प्रयासों को बल देते हुए हमारे उत्तराखंड प्रदेश के मुख्य सेवक श्री पुष्कर सिंह धामी जी भी लगातार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे।। जैसे
मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना
खेल इंजरी व आकस्मिकता के दृष्टिगत बीमा आर्थिक सहायता योजना।। आदि योजनाएं चलाई जा रही है।।

उन्होंने बताया की इस माह में युवा मोर्चा द्वारा खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।। जिसमे विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर तक के खेलो का आयोजन किया जाएगा।।
जिसमे बैडमिंटन, खोखो, फुटबॉल, कब्बड़ी, बास्केटबॉल, क्रिकेट आदि खेलो का आयोजन किया जाएगा।। इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रही खेल नीति के बारे मे विस्तृत चर्चा की।।
इस अवसर अंशुल चावला प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री तरुण जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

अंशुल चावला

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *