चमोली -यातायात पुलिस द्वारा द्वारा आंधी-तूफान से गिरे पेड़ को त्वरित कार्यवाही कर सकुशल हटाया,यातायात किया सुचारू।गोपेश्वर-चोपता सड़क मार्ग पर बंज्याणी के पास चैकिंग कर रहे यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल को सूचना प्राप्त हुई सगर गांप के पास सड़क पर तेज़ हवा के कारण एक पेड़ गिर गया है जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया था। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही यातायात उपनिरीक्षक तुरंत घटनास्थल पहुँचे व कुल्हाडी की व्यवस्था कर स्थानीय युवकों की सहायता से पेड़ को टुकडों-टुकडों में काटकर रोड से हटाया हटाया गया और यातायात को सुचारू किया गया।
यातायात पुलिस की उक्त त्वरित कार्यवाही पर स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की गयी।
इस दौरान हे0कां0 आशुतोष नौडियाल,कां0 जोगेन्द्र व कां राहुल जोशी मौजूद रहे।

 

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *