उत्तरकाशी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों में से गब्बर सिंह नेगी एवं सबा अहमद से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान दोनों लोगों ने मुख्यमंत्री को सभी श्रमिकों के स्वस्थ और सुरक्षित होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक भाइयों को आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा निरंतर उनकी वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी लेने एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग किए जाने के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य सही दिशा में संचालित है और शीघ्र ही सभी श्रमिक भाई सुरक्षित बाहर आकर अपने परिजनों के साथ होंगे।

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *