मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में पूँजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना 2023- 24 के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों में तेज़ी लाने के लिए सप्ताह में 2 बार बैठक कर समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में पुस्तकालयों के निर्माण पर अधिकारियों को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि विद्यालयों के पुस्तकालयों को मजबूत किया जाए। साथ ही जहां पुस्तकालय उपलब्ध नहीं है वहाँ नए पुस्तकालय तैयार किए जाएँ।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपनी भूमि के उपयोग के लिये अगले 30 से 50 वर्षों का मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग अगले 50 सालों की आवश्यकताओं के हिसाब से मास्टर प्लान बना लेंगे तो भूमि का उचित रूप से उपयोग हो सकेगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव श्री दिलीप जावलकर, श्री रविनाथ रमन, श्री एच.सी. सेमवाल, श्री विजय कुमार यादव, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, श्री नितिन भदौरिया एवं श्रीमती अमनदीप कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *