शहरी विकास से लेकर मानवाधिकार आयोग तक कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर…. – NNSP


देहरादून. सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी. जिसमें शहरी विकास विभाग के संबंध में, मोटर यान अधिनियम, पुलिस विभाग, सेवा चयन आयोग, मानवाधिकार आयोग समेत तमाम विषयों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले-

  • शहरी विकास विभाग में साल 2013 में 859 विनियमित किए गए थे. ऐसे में इनके आश्रितों को मृतक आश्रित सेवा नियमावली के तहत आच्छादित करने का निर्णय लिया गया है.
  • उत्तराखंड स्वच्छता गतिशीलन परिवर्तन नीति को लागू करने के लिए एक अलग से बैंक खाता खोलने को मंजूरी.
  • उत्तराखंड मोटर यान कराधान सुधार अधिनियम में किया गया संशोधन. हाइब्रिड गाड़ियों को भी टैक्स से छूट देने का निर्णय. निजी गाड़ियों पर ये लाभ मिलेगा.
  • उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही के पद और उत्तराखंड वर्दीधारी उपनिरीक्षक के पदों की परीक्षा एक साथ होगी.
  • सब इंस्पेक्टर लेवल के पदों की परीक्षा भी एक साथ कराने का निर्णय.
  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के ढांचे में संशोधन.
  • 15 नए पदों का सृजन. जिसमें एक नियमित पद और 14 आउटसोर्स के जरिए भरा जाएगा.
  • फॉरेंसिंक डिपार्टमेंट के हेड को विभागाध्यक्ष घोषित किए जाने का निर्णय.
  • उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के ढांचे में संशोधन. 12 नए पदों का सृजिन.
  • बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों में आईकॉनिक कलाकृति बनाए जाने का निर्णय.
  • बद्रीनाथ धाम के लेक फ्रंट में शेष नेत्र लोटस बॉल का निर्माण.
  • बद्रीनाथ के अराइवल प्लाजा में सुदर्शन चौक कलाकृति का निर्माण.
  • बद्रीनाथ के बद्री नारायण चौक पर ट्री एंड रिवर स्कल्पचर का निर्माण.
  • बद्रीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा में सुदर्शन चक्र का निर्माण.
  • न्यू पेंशन योजना का लाभ उठा रहे कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को जोड़ते हुए ग्रेजुटी की व्यवस्था की जाएगी.



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *