अनियंत्रित कार नहर में गिरने से चार की मौत, तीन घायल, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि


नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा (Haldwani Car Accident) हो गया। जहां, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल (Haldwani Car Accident) में एडमिट किया गया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर संज्ञान लिया। धामी ने कहा कि हल्द्वानी में हुई कार दुर्घटना में चार लोगों के निधन एवं तीन लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना (Haldwani Car Accident) प्राप्त हुई। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *