कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्तदान शिविर में किया प्रतिभाग, रक्तदाताओं को किया प्रेरित


देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गजियावाला घट्टीखोला स्थित आदिशक्ति मां कालिका मंदिर परिसर में राष्ट्रीय हिंदू संगठन एवं लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह शिविर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और इसे पुण्य का कार्य बताया। कैबिनेट मंत्री ने शिविर स्थल पर अपना वजन जांच कर स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया और उपस्थित युवाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

मंत्री जोशी ने स्वर्गीय दीपक पुण्डीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका समाज सेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने शिविर आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ युवाओं में सेवा भाव जागृत करते हैं।
इस अवसर पर संस्थापक लक्ष्य फाउंडेशन केदार जोशी, गणेश शर्मा सोती, अनुराग, समुंदर सहित कई रक्तदाता उपस्थित रहे।



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *