उत्तराखण्ड कृषि कर्मचारी संघ सप्तम् द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


देहरादून– कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज यमुना कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब में आयोजित उत्तराखण्ड कृषि कर्मचारी संघ सप्तम् द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।


      

अधिवेशन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी और कहा कि किसी भी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उस तंत्र की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जमीनी स्तर तक पहुँचाने में अधिकारी और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिक प्रगति में कृषि एवं बागवानी (हॉर्टिकल्चर) का बड़ा योगदान होगा। मंत्री जोशी ने यह भी उल्लेख किया कि भारत सरकार द्वारा खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को तीन बार कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही वर्ष 2022, 2023 एवं 2024 में जैविक कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश को लगातार “जैविक इंडिया अवार्ड” मिला है, जो विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की समर्पित कार्यशैली का परिणाम है।

अधिवेशन के दौरान उत्तराखण्ड कृषि कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री गणेश जोशी को अपना 16 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। मंत्री जोशी ने सभी न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने और त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष के.सी.मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष भट्ट, प्रान्तीय महामंत्री मुकेश ध्यानी, अपर कृषि निदेशक ए.के. उपाध्याय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *