डीएवी पीजी कॉलेज में 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना कार्यं का भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून परिसर में ₹30 लाख की लागत के 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना हेतु विधिवत भूमि पूजन किया।


      

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस ध्वज की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव देश के स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एक कार्यक्रम के दौरान डी.ए.वी. कॉलेज परिसर में 100 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की घोषणा की थी। उसी घोषणा को पूरा करते हुए आज भूमि पूजन संपन्न कराया गया। मंत्री जोशी ने कॉलेज प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और छात्रों में राष्ट्रसेवा की भावना को और प्रबल करेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण भी किया।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार, प्रबंधन सचिव मानवेंद्र स्वरूप, डॉ.विनीत विश्नोई, छात्र संघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा, महासचिव करन नेगी, पार्षद योगेश, डॉ बबीता सहोत्रा सहित कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *