राज्यसभा के लिए नितिन नबीन के मनोनयन पर सीएम धामी ने दी बधाई, कहा– संगठन को मजबूत दिशा देने वाले कर्मठ नेता….


देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में बीजेपी ने संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं को तरजीह दी है। इसी बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी है।

सीएम धामी ने दी बधाई

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव हेतु भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बिहार से उम्मीदवार घोषित कर राष्ट्र निर्माण में संगठन की सकारात्मक भूमिका को रेखांकित किया है।

संगठन के अध्यक्ष के रूप में उनका प्रभावी नेतृत्व, जमीनी कार्यशैली, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और संगठन विस्तार में निभाई गई निर्णायक भूमिका इस दायित्व की स्वाभाविक परिणति है।

Source link






Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *