देहरादून में भीषण गर्मी के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश


जनपद देहरादून में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार 27 अप्रैल को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इस दौरान कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

रविवार को जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के अलर्ट के अनुसार जिले में अत्यधिक तापमान और लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है।

भीषण गर्मी से स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा

प्रशासन का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में अत्यधिक गर्मी और लू के कारण विद्यार्थियों और आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विशेष रूप से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

अवकाश का सख्ती से हो पालन

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सोमवार को सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी संभव है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ की भी चेतावनी है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप और पारे में वृद्धि के आसार हैं।

 

 

Source link






Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *