CM धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, ‘अपनापन’ पुस्तक के लोकार्पण में हुए शामिल…..


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं दी तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। ‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र-निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सरल एवं प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर उन्हें उनके द्वारा लिखित पुस्तक “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” के विमोचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के अनेक मंत्री, विधायक, सांसद, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Source link






Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *