CM धामी ने 123.79 करोड़ की 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास….


चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में 123.79 करोड़ की लागत से 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही सिटी सेंटर निर्माण हेतु भूमि पूजन तथा जिम कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन का विधिवत शुभारंभ किया।

लाखों तीर्थयात्रियों को मिली राहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही हमने चंपावत रोडवेज स्टेशन पर 62 करोड़ रुपए से ज़्यादा की लागत वाले एक आधुनिक मल्टी-लेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी है। इसके अलावा टूरिस्ट लॉज, पूर्णागिरि धाम और रीठा साहिब में नई पार्किंग सुविधाएं बनाई गई हैं जिससे स्थानीय लोगों और यहां आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को बहुत राहत मिली है।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है, चाहे वह क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाना हो, डायलिसिस मशीनें लगाना हो या आज MRI सुविधाएं शुरू करना हो। इसी दिशा में हमने यहां 20 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड वाला क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया है।

समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड

हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल सड़कों और भवनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को विकास की यात्रा का सहभागी बनाना है। विकसित चंपावत, समृद्ध उत्तराखंड और आत्मनिर्भर सीमांत क्षेत्रों के संकल्प को साकार करने हेतु हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

Source link






Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *