मसूरी में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ प्रशासन और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। अपर माल रोड स्थित रॉक स्टोन के पास भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एमडीडीए की टीम ने जेसीबी चलाकर चार दुकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि रॉक स्टोन के निकट अनधिकृत निर्माण को लेकर संजय मेहरोत्रा और राजीव मेहरोत्रा के खिलाफ प्राधिकरण में वाद दर्ज किया गया था। मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद प्राधिकरण ने 17 अगस्त 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया था।

इसी आदेश के अनुपालन में सोमवार सुबह प्रशासन और एमडीडीए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से चारों दुकानों को एक-एक कर ध्वस्त किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

दोबारा निर्माण पर रहेगी नजर

एमडीडीए के अधिकारियों के मुताबिक संबंधित स्थल पर दोबारा किसी तरह का अनधिकृत निर्माण न हो, इसके लिए निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भवन निर्माण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मसूरी में अपर माल रोड पर हुई इस कार्रवाई के बाद अनधिकृत निर्माणकर्ताओं में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन और एमडीडीए की कार्रवाई को शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

Source link






Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *