प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं। उनका 22 से 25 अक्तूबर के बीच उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित बताया जा रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से अभी दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री बाबा केदार की पूजा-अर्चना के साथ ही धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा ले सकते हैं।
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अब तक छह बार केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। वह 21 अक्तूबर 2022 को भी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस बार प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपीजी की टीम केदारनाथ का निरीक्षण भी कर चुकी है।
टिहरी में 1000 मेगावाट प्लांट का लोकार्पण संभव
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के टिहरी जिले में पहुंचने की भी संभावना है। सूत्रों के अनुसार यहां टीएचडीसी के 1000 मेगावाट क्षमता वाले टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण प्रस्तावित है। टीएचडीसी के अनुसार टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट की कुल क्षमता 1000 मेगावाट है, जिसमें 250 मेगावाट की चार इकाइयां हैं। इनमें से तीन इकाइयां वाणिज्यिक संचालन में आ चुकी हैं, जबकि चौथी इकाई का काम जारी है।
पीएमओ के कार्यक्रम का इंतजार
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां चल रही हैं, लेकिन अंतिम कार्यक्रम पीएमओ की ओर से जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद केदारनाथ और टिहरी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Source link






Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *