देहरादून-मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami ने प्रदेश के आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर इन आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के भोजन भत्ते में दोगुनी बढ़ोत्तरी की गई है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आवासीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के दैनिक भोजन भत्तों में भारी वृद्धि की गई है। दैनिक भोजन के लिए प्रति छात्र 150 रुपये प्रतिदिन की धनराशि को मंजूरी प्रदान की गई है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से आज इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा श्री वंशीधर तिवारी ने अवगत कराया है कि यह वृद्धि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्रावासों में पंजीकृत विद्यार्थियों हेतु भोजन भत्ता मद में की गई है।

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *