डिजी लॉकर और एंटिटी लॉकर पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, डिजिटल शासन को मिलेगा बढ़ावा…. – NNSP


देहरादून : सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA) द्वारा राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक शासन प्रभाग (NeGD) एवं राज्य ई.मिशन टीम (SeMT) के सहयोग से देहरादून में डिजी लॉकर एवं एंटिटी लॉकर विषय पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रवि शंकर सिंह प्रमुख, राज्य ई.मिशन टीम, उत्तराखण्ड द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि डिजी लॉकर एवं एंटिटी लॉकर प्रणाली राज्य में डिजिटल शासन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर तीर्थ पाल सिंह, अपर निदेशक, आईटीडीए ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया मिशन के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में डिजी लॉकर एवं एंटिटी लॉकर एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने विभागों में इस प्रणाली को अधिक से अधिक लागू करने का प्रयास करें। कार्यशाला में माईटी भारत सरकार के विशेषज्ञों द्वारा डिजी लॉकर एवं एंटिटी लॉकर की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सत्र के दौरान इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से दस्तावेजों के सुरक्षित भंडारण साझाकरण एवं प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई।

Source link






Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *