कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, पशुपालन विभाग में अब सभी को मिलेगी सब्सिडी…. – NNSP


देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही धामी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। पर्यटन विभाग की ओर से बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत बड़ा फैसला लिया गया। उप निबंधक ऑडिट लेवल के 11 पद सृजित होंगे।

5 साल के लिए उप निबंधक के पद सृजित

धामी कैबिनेट बैठक में पशुपालन विभाग में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई जा रही 90% सब्सिडी वाली योजना को अब डेयरी विभाग की ‘गंगा राज योजना’ के साथ मर्ज करने का फैसला किया गया है। 5 साल के लिए उप निबंधक के पद सृजित होंगे।

साथ ही सामान्य जाति के लोगों को भी सब्सिडी मिलेगी। अभी SC/ST समाज को 90% सब्सिडी मिलती थी। अभी तक इन पदों के लिए दो सालों का प्रशिक्षण अनिवार्य था, लेकिन अब कैबिनेट ने इसे घटाकर एक साल करने की मंजूरी दे दी है। इन सब के अलावा ISBT वॉल पर सौंदर्यीकरण के काम को मंजूरी दी गई है।



Source link

📄 Important PDF

Download PDF

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *